भारत

बड़ा हादसा: SDRF ने दो और शव किए बरामद, 16 अब भी लापता

jantaserishta.com
12 Aug 2023 12:15 PM IST
बड़ा हादसा: SDRF ने दो और शव किए बरामद, 16 अब भी लापता
x
खोजबीन का अभियान जारी है।
रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड आपदा में रेस्क्यू टीम को आज दो और शव मिले। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का आज 9वें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे खोजबीन का अभियान जारी है।
रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक लड़की व एक महिला का शव है। इनकी शिनाख्त की जा रही है, शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story