धनतेरस की रात बड़ा हादसा: व्यवसायी और ठेकेदार समेत चार लोगों को लूट के दौरान लगी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

पटना. धनतेरस की रात बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहर बरपाया है. अपराधियों ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में व्यवसायी और ठेकेदार समेत चार लोगों को लूट के दौरान गोली मार दी. लूट के दौरान गोली मारने की घटनाएं सीवान, समस्तीपुर, हाजीपुर और बेतिया की है. पहली घटना सीवान की है जहां बेखौफ अपराधियों ने टाटा मोटर्स कमर्शियल के ब्रांच मैनेजर को गोली मार दी है. अपराधियो ने रोक कर लूटने का प्रयास किया और लूट में असफल होने पर गोली मार दी. घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के चाप ढाला के समीप की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





