भारत

फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, धूं-धूं कर जली कार, मंजर देख सहमे लोग

jantaserishta.com
3 Feb 2022 11:22 PM IST
फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, धूं-धूं कर जली कार, मंजर देख सहमे लोग
x
देखे वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर पर गुरुवार की रात करीब पौने 9 बजे एक चलती कार में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई. कार दिल्ली से नोएडा की तरफ जा रही थी. लेकिन टोल बूथ पर पहुंचने से पहले ही उसमें आग लग गई और कार धूं-धूं कर जलने लगी.

मौके पर मौजूद रानू सिंह नामक चश्मदीद ने 'आज तक' को बताया कि गुरुवार की देर शाम वे अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे. जब 8 बजकर 50 मिनट पर वे डीएनडी से गुजर रहे थे, तो उन्होंने दूर से ही देखा कि पुल पर आग की लपटें उठ रही थी. जब वे करीब गए तो देखा कि एक लंबी कार में आग लगी है. जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल था.

इसी दौरान रानू सिंह ने अपने मोबाइल से जलती हुई कार वीडियो बना लिया और भी लोग वहां रुककर वीडियो बना रहे थे. जानकारी करने पर बताया गया कि कार में तीन लोग सवार होने की बात कही जा रही है. लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी.
अभी तक इस संबंध में पुलिस की और से जानकारी नहीं आई है. लेकिन डीएनडी फ्लाईओवर पर जलती हुई कार देखकर लोग सहम गए. उस कार में आग कैसे लगी? उसमें कौन और कितने लोग सवार थे. अभी इसका पता नहीं चल पाया है. हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी अभी नहीं मिली है.
इसी दौरान सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया. लेकिन तब तक पूरी कार जलकर स्वाह हो चुकी थी. इस घटना से डीएनडी के एक तरफ जाम की स्थिति बन गई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story