दिवाली के दिन बड़ा हादसा: फ्लैट में लगी भीषण आग, पालतू कुत्ते की मौत

वाराणसी के महमूरगंज की शिवाजी नगर कॉलोनी के असीना प्रमिला रेजीडेंसी की चौथी मंजिल पर गुरुवार देर शाम आग लगने से लाखों की क्षति होने का अनुमान है। आग की तेज लपटों से घिरे फ्लैट में फंसे एक पालतू कुत्ते की जान चली गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार फ्लैट के एक कमरे में दिवाली के दीये से आग लगी और फिर पूरे फ्लैट में फैलती चली गई।
आग की आंच से रसोई गैस के दो सिलेंडर फट गए। इससे आग और भयावह हो गई। उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों के साथ दर्जनभर से अधिक अग्निशमन कर्मचारियों को तीन घंटे से अधिक समय तक जूझना पड़ा। उनकी मदद के लिए कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत शिवाजी कॉलोनी के ज्यादातर लोग मौके पर पहुंच गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





