
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुलंदशहर: बुलंदशहर में दीपावली पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम छपरावत में गंधक पोटाश कूटते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि एक बालक की मौत हो गई और 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। बालक की मौत के बाद उसके घर पर कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छपरावत में एक किशोर करन पुत्र रतन सिंह अपने घर में गंधक पोटाश कूट रहा था। पास ही में उसके परिवार के बच्चे एवं मोहल्ले का ही एक बच्चा मौजूद था। गंधक पोटाश कूटते समय विस्फोट हो गया।
इसमें बालक दक्षु पुत्र राहुल की मौके पर मौत हो गई। सूरज पुत्र रतन सिंह, करन पुत्र रतन सिंह एवं प्रिंस पुत्र रतन सिंह व वंश पुत्र राहुल और दीपक पुत्र नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बालक दक्षु की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धमाके में दक्षु का भाई वंश भी घायल हो गया है। उसका उपचार चल रहा है। मौके पर अनेक ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर एसडीएम और पुलिस को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





