भारत

सुबह हुआ भयानक हादसा: कंटेनर से कार की हुई भीषण टक्कर, 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO

jantaserishta.com
22 Dec 2020 8:45 AM IST
सुबह हुआ भयानक हादसा: कंटेनर से कार की हुई भीषण टक्कर, 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
x
पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह चार बजे हुआ.

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर से कार टकरा गई. इस हादसे में 5 लोग जिंदा जलकर मर गए हैं. बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे नागालैंड नंबर के कंटेनर की वजह से हादसा हुआ. मरने वाले लखनऊ के बताए जा रहे हैं, जो की दिल्ली की ओर जा रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह चार बजे हुआ. यूपी 32 केवी 6788 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी. तभी एक कंटेनर के गलत दिशा में आ जाने के कारण हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कंटेनर के डीजल टैंक से कार टकराई है. इस वजह से कार में तुरंत भीषण आग लग गई.
कार में आग इतनी भीषण लग गई कि फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए. जब तक मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया तब तक सभी लोग कंकाल बन गए. पुलिस का मानना है कि जिंदा जलकर मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story