भारत

बस स्टैंड के समीप बड़ा हादसा, कपड़ा व्यवसायी की 3 मंजिला मकान अचानक गिरी

Admin2
26 May 2021 7:23 PM IST
बस स्टैंड के समीप बड़ा हादसा, कपड़ा व्यवसायी की 3 मंजिला मकान अचानक गिरी
x
VIDEO

बिहार। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर बाजार में बस स्टैंड के निकट एक तीन मंजिला मकान अचानक गिर पड़ा। मकान बाजार के व्यवसायी आशुतोष कुमार उर्फ चीकू का था। मकान में गृह स्वामी की ही काजल गारमेंट्स रेडीमेड कपड़े की दुकान थी। बुधवार करीब 2:45 में मकान एकाएक गिरने लगा और गड़गड़ाहट की आवाज आई।

इसे सुनते ही निकट के पड़ोसी सड़क पर आ गए और तत्काल दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया गया जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। मकान में सिर्फ दुकाने थीं। कोई रहता नहीं था। मकान गिरने से करीब 6 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। संध्या के समय दुकानें बंद रहने एवं लॉकडाउन के कारण सन्नाटा था। वरना दर्जनों लोगों की मौत हो सकती थी।


Next Story