भारत

बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत

Shantanu Roy
15 Aug 2023 3:05 PM GMT
बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत
x
देखें LIVE VIDEO...
वृन्दावन। विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर जहां से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार होने वाली बारिश से एक 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई, जिसकी वजह से 11 लोग मलबे में दब गए। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं सूचना मिलने के बाद फोरम बचाव दल हादसे वाली जगह पर पहुंच गया है हादसे में घायल हुए अच्छे लोगों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है।
इतना ही नहीं मलवे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके लिए जेसीबी मशीन को बुलवाया गया है। इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुसायत मोहल्ले के पास एक पुराना तीन मंजिला मकान था। मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक से गिर पड़ा, जिससे 11 लोग मलबे में दब गए। पास में ही पुलिस थाना और चौकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गई। उन्होंने आगे बताया कि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है, हालांकि उन्होंने अपने बयान में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी पुष्टि नहीं की है।
भगवान क‍ृष्ण की नगरी में बड़ा हादसा हो गया। जहां पर बांके बिहारी मंदिर के पास एक मकान का छज्जा गिर गया जिसे मलबे में 8 से 10 श्रद्धालु दब गए। घायलों की चीख और सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने श्रद्धालुओं को मलबे से बाहर निकालने का काम शुरू किया। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 4 लोगों की मौत हो गई है। शेष घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा जर्जर था। इस जर्जर छज्जे पर बंदरों में झगड़ा हो रहा था। तभी अचानक से छज्जा गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे श्रद्धालु दब गए। घटना वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास की है। मौके पर पुलिस रेस्क्यू कर रही है। घटना स्थल पर अधिकारी मौके पर पहुंचे है। वहीं सीएम योगी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Tagsबांके बिहारी मंदिरवृन्दावन में बड़ा हादसामकान का छज्जा गिरा5 लोगों की मौतBig accident in Banke Bihari TempleVrindavanbalcony of the house fell5 people died. उत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story