भारत

नमक फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत, कई गंभीर भी

jantaserishta.com
18 May 2022 2:05 PM IST
नमक फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत, कई गंभीर भी
x

मोरबी: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया. यहां के हलवद जीआईडीसी में नमक के कारखाने की दीवार गिर गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 15 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में दबे हैं.

मोरबी की नमक फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद घटनास्थल के कई वीडियो भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि दीवार गिरने से वहां लगीं नमक की बोरियों की छल्ली गिर गईं. इसमें कई लोग दब गए.
स्थानीय लोग और फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी दीवार के मलबे और बोरियों को हटाकर नीचे दबे लोगों को निकाल रहे हैं. घायलों को भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है. आशंका जताई जा रही है कि अभी और लोग भी मलबे और बोरियों के नीचे दबे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story