श्मशान घाट में बड़ा हादसा: लेंटर गिरने से दबे कई लोग, भारी पुलिस फाॅर्स मौके पर, देखें VIDEO

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा सामने आया है. हादसे में तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग श्मशान घाट के छत के नीचे दबे बताए जा रहे हैं. मौके पर जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गई. सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति के मौत की खबर सामने आ रही है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
गाजियाबाद में बारिश के चलते लेंटर गिरा.. 10 से 12 लोगों के दबे होने की आशंका..
— Devvesh Pandey | देवेश पांडेय | دیویش پانڈے۔ (@iamdevv23) January 3, 2021
पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, रेस्क्यू जारी..मुरादनगर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना.. @Uppolice pic.twitter.com/OUJQhy7fOI
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





