भारत

बड़ा हादसा: हैंगिंग ब्रिज टूटा, नदी में समाए कई लोग

jantaserishta.com
5 Oct 2021 3:32 PM IST
बड़ा हादसा: हैंगिंग ब्रिज टूटा, नदी में समाए कई लोग
x
30 छात्र घायल हो गए.

करीमगंज: असम में पुल टूटने की खबर है, जिसमें 30 छात्र घायल हो गए. असम के करीमगंज जिले में इस हैंगिंग ब्रिज के टूटने से बड़ा हादसा हो सकता था. सोमवार को जिस वक्त हैंगिंग ब्रिज टूटा तब ये सभी छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे. हादसा करीमगंज के राताबारी विधानसभा में पड़ने वाले चेरागिक इलाके में हुआ.

जानकारी के मुताबिक, हैंगिंग ब्रिज असम में सिंगला नदी के ऊपर बना है. पिछले कई सालों से छात्र और आम नागरिक स्कूल और बाकी जगह जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को चेरागी विद्यापीठ हाई स्कूल के छात्र पढ़कर घर लौट रहे थे. जिस वक्त वे लोग लौट रहे थे तब पुल टूट गया. अचानक से पुल के टूटने से कई छात्र नदी में गिर गए थे. हैंगिंग ब्रिज को टूटता देख आसपास के लोग फटाफट उसकी तरफ भागे और बच्चों को बचाया.
इस घटना में कम से कम 30 छात्र जख्मी हो गए. उनको पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. गांववालों ने बताया कि यह हैंगिंग ब्रिज तीन साल पहले बनाया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story