भारत

बड़ा हादसा: नमाजियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मच गई अफरातफरी, फिर...

jantaserishta.com
3 May 2022 7:36 PM IST
बड़ा हादसा: नमाजियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मच गई अफरातफरी, फिर...
x
ईद की खुशी अचानक से गम में तब्दील हो गई.

सुपौल: बिहार में सुपौल के वीरपुर में ईद की खुशी अचानक से गम में तब्दील हो गई. जहां नमाज अदा करके मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों को एक कार ने रौंद दिया. इस हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए.

यह घटना सुपौल जिले के इंडो नेपाल सीमावर्ती वीरपुर ईदगाह मैदान की है. ईद के मौके पर नवाज अदा करने के बाद कुछ लोग मस्जिद से बाहर निकल ही रहे थे, तभी बाहर खड़ी कार रिवर्स गियर में चलने लगी. अचानक कार के रिवर्स गियर में पीछे तेजी से चक्कर काटने पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे में घायल हुए लोगों को वीरपुर ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी ने अब तक शिकायत नहीं की है. स्थानीय नमाजी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story