भारत

बड़ा हादसा: पहाड़ से टकराई बस, 3 की मौत, 40 घायल

jantaserishta.com
20 April 2022 12:31 PM IST
बड़ा हादसा: पहाड़ से टकराई बस, 3 की मौत, 40 घायल
x

पाली: राजस्थान के पाली जिले में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से जा टकराई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत जबकि 40 अन्य सवारियां घायल हो गईं. हादसा देसूरी पर बने पंजाब मोड़ के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकालना पड़ा.

बताया जा रहा है कि रास्ते में मोड़ पर टर्न लेने के समय बस अनियंत्रित हो गई. फिर सामने चट्टान के सामने जाकर बस टकरा गई. टक्कर होते ही वहां चीख-पुकार मच गई. रास्ते से जा रहे लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को अंदर से बाहर निकाला. लेकिन इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. बाकी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.
बता दें, देसूरी के पास इस पंजाब मोड़ पर अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इससे पहले जोधपुर-पाली एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रॉली और यात्री बस की आपने सामने भिड़ंत हो गई. हादसा निंबली टोल के पास हुआ. इस भिड़ंत में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए. बस व ट्रॉली की भिड़ंत होने से बस के पीछे चल रही कार भी उसमें जा घुसी. इसके चलते उसका चालक भी घायल हो गया. टोल नाके की सूचना पर रोहट और पाली से पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा. घटना में घायल हुए यात्रियों को पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story