भारत

बड़ा हादसा: गांव में मातम का माहौल, दो लड़कियों की मौत

jantaserishta.com
30 Oct 2022 3:52 PM IST
बड़ा हादसा: गांव में मातम का माहौल, दो लड़कियों की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पांच लड़कियां मिट्टी की ढांग के नीचे दब गईं।
लखीमपुरखीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गईं पांच लड़कियां मिट्टी की ढांग के नीचे दब गईं। तीन को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया, लेकिन दो की मौत हो गई। इनमें से एक ने मौके पर दम तोड़ा जबकि दूसरी ने अस्पताल में। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मामला भीरा थाना क्षेत्र के ढखिया गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव की पांच लड़कियां दोपहर को घर की लिपाई के लिए मिट्टी निकालने के लिए गईं थी। मिट्टी निकालने के दौरान अचानक से ढांग फट गई। ढांग फटने से मिट्टी के नीचे पांचों लड़कियां दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े।
ग्रामीणों ने किसी तरह से मिट्टी के मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला। तीन लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने बिजुआ अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लड़कियों की मौत से घर ही नहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story