भारत

पूर्णागिरि मेले में बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

jantaserishta.com
23 March 2023 12:12 PM IST
पूर्णागिरि मेले में बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल
x
मचा कोहराम.
टनकपुर (आईएएनएस)| उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के मेले में गुरुवार नवरात्र के दूसरे दिन सुबह सुबह बेहद ही दुखद हादसा हो गया। उत्तराखंड के चंपावत में ठूलीगाड़ पार्किंग में एक बस श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 8 घायल हो गए हैं। मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे।
दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किं ग में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।
हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story