भारत

बड़ा हादसा: दशहरा मेला घूमने के लिए निकले 5 लोगों को बेकाबू ट्रक ने रौंद डाला, हुई मौत

jantaserishta.com
5 Oct 2022 5:11 PM IST
बड़ा हादसा: दशहरा मेला घूमने के लिए निकले 5 लोगों को बेकाबू ट्रक ने रौंद डाला, हुई मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम।
रांची: झारखंड के रामगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां बुधवार को कोयला लदे ट्रक ने पांच लोगों को रौंदा. इस हादसे में सभी की मौत हो गई है. ये सभी लोग रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए वे नया नगर स्थित दशहरा मेला आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल में दानिश पेट्रोल पंप के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. लोगों ने बताया कि भुरकुंडा की ओर से कोयला लदा ट्रक आ रहा था. पेट्रोल पंप के पास अचानक वह अनियंत्रित हो गया और उसने दो बाइक समेत सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story