भारत

बड़ा हादसा: 5 लोगों की मौत, एंबुलेंस और कारें टकराईं

jantaserishta.com
5 Oct 2022 9:11 AM IST
बड़ा हादसा: 5 लोगों की मौत, एंबुलेंस और कारें टकराईं
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम।
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों में टक्कर हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. शुरुआत में बताया जा रहा था कि हादसे में 10 लोग जख्मी हुए हैं. अब इनमें से 5 लोगों की मौत की खबर है.
बताया जा रहा है कि ये हादसा मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के हुआ. मुंबई पुलिस के मुताबिक, 4 कारें एक के बाद एक कर एंबुलेंस से टकरा गईं. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उधर, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई. बस हरिद्वार जिले के लालढांग से बारात लेकर पौड़ी के बीरोंखाल गांव जा रही थी. बस में 40-50 लोग सवार थे. जब बस सीमडी गांव के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. अबतक 20 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story