
x
देखें मंजर.
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल, यहां पिपरा माहिम गांव में एक दरगाह के पास खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढह गया, जिसके नीचे दबने से ये दर्दनाक हादसा हुआ.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार रात को जब मासूम-ए-मिल्लत दरगाह के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण के लिए मिट्टी की खुदाई के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. अधिकारी ने बताया, "मृतकों की पहचान फरजान रजा (38), शकील मोहम्मद (50) और असद (14) के रूप में हुई है, जो सभी पिपरा माहिम के निवासी हैं. साथ ही मनकापुर थाना क्षेत्र के रजवापुर के फकीर मोहम्मद (20) भी शामिल हैं."
ग्रामीणों की मदद से चारों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शकील, असद और फकीर को मृत घोषित कर दिया. फरजान रजा को गंभीर हालत में स्थानीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि जहां वे चंद मिनट पहले हंसी-खुशी अपने-अपने काम में लगे हुए थे, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, खुदाई के दौरान मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसके नीचे ये लोग दब गए. स्थानीय लोगों और प्पुलिस-रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को मलबे से निकाला जा सका.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





