भारत

बड़ा हादसा: नदी में डूबते दोस्त को बचाने के लिए खूदे 3 लोगों की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
21 March 2022 9:07 AM IST
बड़ा हादसा: नदी में डूबते दोस्त को बचाने के लिए खूदे 3 लोगों की मौत, मचा कोहराम
x

आगरा: आगरा जिले (Agra District) के थाना पिनाहट क्षेत्र (Thana Pinahat Area) के अंतर्गत रविवार को दोपहर में चंबल नदी (Chambal River) में डूबने (drowning) से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस संबंध में थाना पिनाहट के निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में उतरे एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा जिस पर उसे बचाने के लिए साथ आए तीन दोस्त भी नदी में कूद गए. उन्होंने बताया कि वे उसे बचा नहीं पाए और खुद भी डूबने लगे. इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और इस दौरान दो अन्य युवकों ने नदी में डूब रहे चारों से एक युवक को किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन तीन अन्य युवक डूब गए. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस के आने पर तीनों को बाहर निकाला जा सका. तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी अनुसार अंकित, भोला, शिवा और गोलू अपने दो अन्य साथी नीशू और दीपक के साथ नहर पर गये थे. वे चंबल के किनारे बैठे थे, तभी अंकित का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया. उसे बचाने को गोलू, शिवा और भोला नहर में कूद गये. वे सभी डूबने लगे ऐसे में गोलू को नीशू और दीपक ने किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन वहीं शिवा, भोला और अंकित डूब गये, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया. तीनों को पहले सीएचसी पिनाहट ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया. आगरा में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story