भारत
बड़ा हादसा: 2 लोगों की मौत, पहाड़ के साथ हुआ कुछ ऐसा...
jantaserishta.com
15 Oct 2022 1:53 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मचा हड़कंप।
नूंह: राजस्थान के भरतपुर स्थित गांव बिजासन की पहाड़ी में गुरुवार रात खनन के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस दौरान पहाड़ ढहने से पांच से अधिक मजदूर दब गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोपालगढ़ थाना की पुलिस ने करीब आठ घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला, जिनमें से दो की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय शहजाद और अजरूद्दीन के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा में नूंह के फिरेाजपुर झिरका स्थित निहारिका और अगोन गांव के रहने वाले थे। दोनों पोकलेन चालक थे।
इनके शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। गोपालगढ़ थाना की पुलिस अवैध खनन कर रहे शैहजू के खिलाफ आईपीसी 304 ए और अन्य धाराओं में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी शैहलू अवैध खनन कर रहा था। खनन के दौरान मौके पर दो डंपर, एक पोकलेन मशीन, एक बाइक तथा अन्य गाड़ियां थीं। सभी मलबे में दब गए।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर जिले के बिजासना गांव से सटी अरावली पहाड़ी में रात में अवैध खनन कार्य किया जा रहा था। रात को ब्लास्टिंग के बाद पत्थर को निकाला जा रहा था। इस दौरान अचानक पहाड़ी के एक हिस्से को रात के वक्त बारूद से विस्फोट कर गिराया गया। इस बीच पहाड़ी का दूसरा बड़ा हिस्सा गिर गया। करीब पांच लोग भी मलबे में दब गए।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार खनन के दौरान अधिकांश मजदूर और ड्राइवर फिरोजपुर झिरका के थे। ऐसे में जैसे ही उन्हें पहाड़ ढहने का पता चला, तो संबंधित परिजन दहशत में आ गए। इस बाबत गोपालगढ़ थाना के अधिकारी ने बताया कि खनन माफिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नूंह में खनन माफिया द्वारा डीएसपी की हत्या के बाद राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र में अवैध खनन बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि जो नूंह के अरावली में खनन कर रहे थे, वह अब राजस्थान के पहाड़ी थाना क्षेत्र, बिजासना आदि क्षेत्रों में भी पहाड़ों पर खनन कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शैहलू भी पकड़े जाने के डर से बिजासना में खनन कर रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





