भारत

बड़ा हादसा: झूले से उतरते समय 2 बच्चों को लगी करंट, फिर...मचा कोहराम

jantaserishta.com
2 Sept 2022 5:19 PM IST
बड़ा हादसा: झूले से उतरते समय 2 बच्चों को लगी करंट, फिर...मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/भाषा

एफआईआर दर्ज की है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में झूला झूल रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने झूला संचालक को हिरासत में ले लिया है।
बीटा-2 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिरौंडी गांव में किराये पर रहने वाले धर्मेंद्र का बेटा हर्षित अपने पड़ोस में रहने वाली महिला आरोही और उसके बच्चे के साथ गुरुवार रात सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में मेला देखने गया था। झूले में झूलने के बाद उससे उतरते समय हर्षित (12) और आरोही का बेटा प्रियांश (तीन) करंट की चपेट में आने से झुलस गए।
उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रियांश की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मेला संचालक चंद्रशेखर गर्ग, अंकित जैन, राजीव गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story