भारत

इस मंदिर में चढ़ता है बीड़ी का प्रसाद, नहीं तो हो जाता है अमंगल

jantaserishta.com
14 Feb 2022 12:33 PM IST
इस मंदिर में चढ़ता है बीड़ी का प्रसाद, नहीं तो हो जाता है अमंगल
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: भारत में लोगों की मंदिरों के प्रति काफी आस्था है. यहां करोड़ों मंदिर हैं. शायद ही कोई ऐसा गांव होगा जहां मंदिर न हो. कई मंदिर तो ऐसे हैं जो किसी खास वजह से मशहूर हैं. भक्त भगवान को खुश करने के लिए मंदिरों में पूजा करते हैं और प्रसाद जैसी चीजों को चढ़ाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भगवान पर प्रसाद नहीं बल्कि बीड़ी चढ़ाई जाती है. ये बात सुनने में अजीब लग रही होगी लेकिन बिल्कुल सच है. आइए इस मंदिर के बारे में विस्तार से बताते है.

इस मंदिर का नाम है मुसहरवा मंदिर. ये बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के 1400 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है. यहां यूपी, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं. भक्त अपने कुशल मंगल यात्रा को लेकर मुसहरवा बाबा को बीड़ी चढ़ाते हैं, फिर अपने मंजिल तक जाते हैं. बता दें कि ये इलाका नक्सल ग्रस्त इलाका माना जाता है. जहां अधौरा पहाड़ी पर नक्सलियों का राज हुआ करता था और तभी से इस मंदिर में बीड़ी चढ़ाने का प्रचलन है.
यहां ये मान्यता है कि पहाड़ी घाटी चढ़ने से पहले और चढ़ने के बाद मुसहरवा बाबा को बीड़ी चढ़ाना जरूरी है. इससे उनके रास्ता में आने वाले हर प्रकार के विघ्न बाधा दूर हो जाता है और लोग सुरक्षित यात्रा करते हैं. जिनके पास बीड़ी चढ़ाने के लिए नहीं होता है वो मुसहरवा बाबा के दान पेटी में बीड़ी चढ़ाने के लिए पैसा डालते हैं फिर आगे बढ़ते हैं.
मंदिर के पुजारी गोपाल बाबा बताते हैं कि मुसहरवा बाबा के मंदिर में 22 सालों से लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं. कोई भी राहगीर या अघौरा जाने वाला यात्री इस रास्ते से होकर गुजरता है. उसे बीड़ी का भोग लगाना जरूरी होता है. कई ऐसे यात्री हैं जिन्होंने बाबा के मान्यता की अवहेलना कि और उनके साथ अनिष्ठ हो गया. कोई पहाड़ से फिसल गया और किसी को चोट लग गई. यदि पहाड़ी का सफर आसानी से तय करना है, तो आपके साथ यात्रा के लिए सावधानी की सामग्री के साथ एक बंडल बीड़ी लेकर आना होगा. उसके बाद ही आपकी यात्रा पूरी होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story