भारत

चुनाव के बाद भूपेंद्र पटेल बने रहेंगे मुख्यमंत्री: अमित शाह

jantaserishta.com
16 Nov 2022 4:50 PM IST
चुनाव के बाद भूपेंद्र पटेल बने रहेंगे मुख्यमंत्री: अमित शाह
x
अहमदाबाद (आईएएनएस)| गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतने का पूरा भरोसा जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि इस बार भी भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। यदि वह इस बार भी विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो विधायक के रुप में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पटेल की उम्मीदवारी दाखिल करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। गुजरात के लोग इस बार सबसे अधिक बीजेपी विधायकों को जिताकर भारतीय लोकतंत्र में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं और चुनाव के बाद भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
शाह ने गुजरात खासकर अहमदाबाद के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन सालों में कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर थी, राज्य में 365 दिनों में से 200 दिन कर्फ्यू लगा रहता था, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से कर्फ्यू अतीत की बात हो गई है। पार्टी ने राज्य को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास कई राज्यों का रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने दोहराया कि इस चुनाव में यह भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है और तीसरे पक्ष के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।
नामांकन दाखिल करने से पहले पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को तीन मिनट तक संबोधित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story