भारत
गैंग के सहयोगी से 3 किलो हेरोइन और 2 पिस्टल बरामद, DGP ने दी जानकारी
jantaserishta.com
12 April 2024 3:20 PM IST

x
जांच जारी है।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने जयपाल भुल्लर गैंग के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से तीन किलो हेरोइन और दो पिस्टल बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "पंजाब में सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जयपाल भुल्लर गिरोह के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है और तीन किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्टल जब्त की है।"
जांच से पता चला है कि पाकिस्तान से हेरोइन मंगाने का रैकेट चल रहा था। उन्होंने कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और इसके आगे-पीछे के लिंक की जांच जारी है। इससे पहले, 31 मार्च को जालंधर पुलिस ने गोलीबारी के बाद प्रेमा लाहौरिया-विक्की गौंडर गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया था जो टारगेटेड किलिंग करने की योजना बना रहे थे।
आरोपियों की पहचान नवीन सैनी, नीरज कपूर, किशन बाली और विनोद जोशी, सभी जालंधर के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान छह .32 बोर पिस्तौल और 26 कारतूस जब्त किए गए। जनवरी 2018 में पंजाब-राजस्थान सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गौंडर और उसकी सहयोगी प्रेमा लाहौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Tagsपंजाब पुलिसपंजाबपंजाब न्यूज़जयपाल भुल्लर गैंगहेरोइनPunjab PolicePunjabPunjab NewsJaipal Bhullar GangHeroin
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





