भारत
छात्र ने बनाई PM Modi की 8 एमएम की पेंटिंग, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
jantaserishta.com
6 July 2024 3:54 PM IST

x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश दुनिया में लाखों चाहने वाले हैं।
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश दुनिया में लाखों चाहने वाले हैं। खास तरह की पेंटिंग और पोट्रेट बनाकर लोग उनके प्रति अपना प्रेम और सम्मान भी व्यक्त करते हैं। ऐसी ही एक बेहद खास चित्रकारी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रहने वाले सुनील कुमार मौर्या ने की है। बीएचयू के पीएचडी छात्र सुनील ने पीएम नरेंद्र मोदी की 8 एमएम की पेंटिंग बनाई है।
सुनील ने बताया कि यह अब तक की सबसे छोटी पेंटिंग है। इसके साथ ही उसने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। उसने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार हमारे देश के प्रधानमंत्री बने हैं। इसलिए उनके सम्मान में मैंने यह पेंटिंग बनाई है।
सुनील ने बताया कि उसे यह खास तरह की पेंटिंग बनाने की तैयारी में एक महीना का समय लगा, जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत की। पहले उसने छोटी-छोटी पेंटिंग बनाकर इसकी खूब प्रैक्टिस की। इसके बाद लेंस की सहायता से उसने मिनटों में इस पेंटिंग को तैयार कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग बनाने के लिए उसको पेंटिंग टीचर पूनम राय ने प्रोत्साहित किया। टीचर ने बताया कि सुनील बहुत अच्छा छात्र है, उसकी पेंटिंग में बेहद रूचि है। उसके काम को देखकर लगता है कि वो देश के लिए बहुत अच्छा करेगा।
टीचर ने कहा, मैंने उसको पीएम मोदी की पेंटिंग बनाने का टास्क दिया था, जिसको उसने बखूबी पूरा किया। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की। उसने एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैं चाहूंगी कि सुनील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उन्हें यह पेंटिंग भेंट करे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





