
x
आयोग के भ्रमण दल में अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया सहित आठ सदस्य रहेंगे
भोपाल: सोलहवें वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल इन दिनों मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर है। अपने प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को आयोग का दल इन्दौर संभाग के विभिन्न संस्थानों का भ्रमण करेगा। आयोग के भ्रमण दल में अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया सहित आठ सदस्य रहेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि आयोग के सदस्य पीथमपुर में एस.ई.जेड. का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात वे इंदौर आकर देवगुराड़िया स्थित बॉयोगैस प्लांट का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे ओंकारेश्वर का भ्रमण भी करेंगे। वित्त आयोग के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया सहित सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्याकांति घोष, ऋत्विक पांडे, केके मिश्रा और कुमार विवेक शामिल हैं।
Tagsमध्य प्रदेशभोपालवित्त आयोगदलइंदौर संभागभ्रमणMadhya PradeshBhopalFinance CommissionTeamIndore DivisionExcursionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





