भारत
Bhopal : उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने की महाकाल में पूजा -अर्चना
Tara Tandi
8 March 2024 4:04 PM IST

x
भोपाल /उज्जैन : महाशिवरात्रि का पर्व मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवालयों में भारी भीड़ है, लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग अपने आराध्य की पूजा अर्चना कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर विशेष पूजा की। महाशिवरात्रि के अवसर पर हर तरफ बम बम भोले के स्वर गूंज रहे हैं। राज्य के प्रमुख शिव मंदिर उज्जैन, ओंकारेश्वर, मतंगेश्वर, भोजपुर सहित अन्य स्थानों पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
आज उज्जैन स्थित हाटकेश्वर मंदिर में पारद शिवलिंग के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 8, 2024
हाटकेश्वर महादेव के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि की वर्षा एवं कल्याण का आगमन हो।
|| हर हर महादेव || pic.twitter.com/nKYpkR4CB0
दिन चढ़ने के साथ हर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। कई स्थानों पर मेलों का आयोजन भी किया गया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लगिं की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पंडित संजय गुरु, आकाश गुरु, आशीष पुजारी ने विधि विधान से पूजा कराई।
Tagsउज्जैन सीएम मोहन यादवमहाकालपूजा -अर्चनाUjjain CM Mohan YadavMahakalworshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





