भारत

ऊधमसिंहनगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, काशीपुर का भूमि पूजन कार्यक्रम

jantaserishta.com
15 May 2023 1:56 PM IST
ऊधमसिंहनगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, काशीपुर का भूमि पूजन कार्यक्रम
x

नई दिल्ली: बाजपुर रोड पर गौतमी हाइड्स के पास भाजपा जिला मुख्यालय का भूमि पूजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इससे पहले गुरुवार को जिला प्रभारी भाजपा सुरेश भट्ट ने पार्टी के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के साथ भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां भी दी गईं। विदित हो कि भाजपा राज्य के प्रत्येक जिले में कार्यालयों का निर्माण कर रही है। काशीपुर में करीब बीघा भर भूमि पर यह कार्यालय बनाया जा रहा है। इस हाईटेक कार्यालय में मीटिंग हाल, आईटी रूम के साथ ही अन्य सुविधाएं भी होंगी। इसी वर्ष दिसंबर तक यह बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story