भारत

भोजपुरी सिंगर गिरफ्तार, छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Shantanu Roy
29 March 2023 6:12 PM GMT
भोजपुरी सिंगर गिरफ्तार, छेड़छाड़ का मामला दर्ज
x
जानिए क्या है पूरा मामला
पटना। भोजपुरी के एक गायक को मुम्बई पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप गिरफ्तार किया है। मुंबई लोकल ट्रेन में कुछ दिनों पहले एक 19 साल की लड़की से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने वाले शख्स का नाम दीपक पुजारी है और वो अश्लील भोजपुरी गाने बनाता था। दीपक पुजारी के यूट्यूब पर कई भोजपुरी वीडियो हैं, जिनमें ज्यादातर अश्लील हैं।
रेलवे पुलिस के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कदम के मुताबिक, मुंबई की रहने वाले 19 साल की लड़की जब 26 मार्च को परीक्षा देने जा रही थी तो उसके साथ बोरीवली स्टेशन के पास आरोपी दीपक पुजारी ने छेड़छाड़ की थी। बाद में लड़की ने इसकी शिकायत बोरीवली रेलवे स्टेशन में की थी। लड़की के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की और कथित भोजपुरी सिंगर दीपक पुजारी को धर दबोचा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी सर्विलांस के आधार पर मिले सुरागों की वजह से दीपक पुजारी तक पहुंची। बाद में उसे मुंबई के पास विरार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक पुजारी से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। दीपक ने बताया कि लड़की से छेड़छाड़ करने के बाद वो विरार में उतर गया था। उसे यकीन था कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी, लेकिन 29 मार्च को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि दीपक पुजारी ने कई भोजपुरी एलबम्स में गाने गाए हैं।
बोरीवली पुलिस के सीनियर अफसर अनिल कदम के मुताबिक, भोजपुरी सिंगर दीपक पुजारी ने बोरीवली रेलवे स्टेशन पर खड़ी कॉलेज स्टूडेंट से पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की थी। बाद में धीरे-धीरे वो उसके साथ बदतमीजी करने लगा। बाद में लड़की ने पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी दीपक पुजारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस रजिस्टर्ड किया था।
Tagsभोजपुरी सिंगर गिरफ्तारछेड़छाड़ का मामलाअश्लील भोजपुरी गानेअश्लील भोजपुरी सांगभोजपुरी युवक गिरफ्तारसिंगर गिरफ्तारBhojpuri Singer ArrestedMolestation CaseObscene Bhojpuri SongsObscene Bhojpuri SongBhojpuri Youth ArrestedSinger Arrestedबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story