
x
DEMO PIC
पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम पुलिस ने नाबालिग लड़की का बलात्कार करने और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी के रूप में हुई है, जो दो साल पहले गुरुग्राम के राजीव नगर इलाके में रहता था। उसी दौरान उसकी 13 वर्षीय लड़की से दोस्ती हुई थी।
इसके बाद वह कथित तौर पर पीड़िता को एक होटल में ले गया जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और आपत्तिजनक फोटो भी क्लिक की। हालांकि पीड़िता ने घटना के बारे में किसी से नहीं कहा। कुछ दिन पहले ही आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर वायरल हो गई जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता को इस घटना के बारे में पता चला और इसके बाद ही लड़की ने घटना के बारे में खुलासा किया।
इसके बाद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और पोक्सो और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सेक्टर-14 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। सेक्टर-14 थाने के एसएचओ कृष्णकांत ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।
Tagsगुरुग्राम पुलिसनाबालिग से बलात्कारभोजपुरी गायकभोजपुरी गायक गिरफ्तारGurugram policeminor rapedBhojpuri singerBhojpuri singer arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





