भारत
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, एक्ट्रेस ने की थी शिकायत
jantaserishta.com
23 March 2026 12:48 PM IST

x
फाइल फोटो
गलत तरीके से छूने का आरोप.
फरीदाबाद: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। हरियाणा की ऐक्ट्रेस अंजलि राघव को मंच पर गलत तरीके से छूने के आरोप में महिला आयोग ने पवन सिंह को तलब कर लिया है। अंजलि राघव की ओर से की गई शिकायत के बाद हरियाणा महिला आयोग ने पवन सिंह को नोटिस भेजते हुए 2 अप्रैल को हाजिर होने को कहा गया है।
यह मामला पिछले साल अगस्त का है, जब लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह मंच पर अंजलि को गलत तरीके से छूते हुए दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगाम मचा। अंजलि राघव ने घटना के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए भोजपुरी इंस्ट्री से दूरी बनाने के बाद कही थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौते की बात भी सामने आई थी, लेकिन एक बार फिर अंजलि राघव की शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
ऐक्ट्रेस अंजलि राघव ने हरियाणा महिला आयोग से शिकायत करके न्याय की मांग की है। उन्होंने पवन सिंह पर बिना मर्जी के छूने और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से व्यवहार किया गया उससे उनकी मानहानि हुई है। शिकायत का संज्ञान लेकर महिला आयोग ने फरीदाबाद स्थित कार्यालय में पवन सिंह को तलब किया है। 2 अप्रैल को उन्हें फरीदाबाद पहुंचकर अपनी सफाई पेश करनी होगी।
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि हमने शिकायत डायरी करके आगे की कार्यवाही की है। 2 अप्रैल को अंजलि और पवन सिंह को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इस तरह के केसों को थोड़ा समय चाहिए होता है, सबकुछ स्पष्ट होने के लिए। एक से अधिक बार भी बुलाया जा सकता है। साइबर सेल से रिपोर्ट और रिकॉर्ड मांगा जाएगा। अंजलि राघव ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत में सब बता दिया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द जल्द सही ऐक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'उनकी (पवन सिंह) पीआर टीम ने इस तरह से प्रचार किया। उन्होंने बहुत बड़ा गेम खेला मेरे साथ जो मैं सुनवाई के दौरन बताऊंगी।'
अंजलि राघव ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'जब से यह घटना हुई है मैं डिप्रेशन में थी। मुझे हर समय टेंशन रहती है। मुझे लगता नहीं था कि इंसाफ मिल सकता है कि जो कहा गया या किया गया। लेकिन एक बार फिर उम्मीद जागी है। मैं 15 साल से सीता का कैरेक्टर कर रही थी। इसी दौरान यह सबकुछ हुआ। उस दौरान तो वो मुझे नहीं हटा सकते थे। लेकिन अब जैसी मेरी छवि बनाई गई उसके बाद मुझे हटा दिया गया। वह सब देखने के बाद सब यह चाहते हैं कि यदि किसी को सीता बना रहे हैं तो उसकी छवि अच्छी हो। मेरा रोल छिन गया। मेरे गाने रिलीज होते हैं तो गलत कॉमेंट किए जाते हैं।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





