भारत

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव,अध्यक्ष नितिन नवीन के घर पहुंचे, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

SHIDDHANT
23 May 2026 7:48 PM IST
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव,अध्यक्ष नितिन नवीन के घर पहुंचे, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
x
BreakingNews
Patna पटना: बिहार में भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रति अपने पुराने व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र किया। खेसारी लाल यादव ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि बिहार का एक बेटा देश में बड़े स्तर पर भूमिका निभा रहा है और बिहार के विकास की बात कर रहा है। उन्होंने नितिन नवीन को हिन्दुस्तान का गौरव बताया और कहा कि जब भी बिहार का कोई व्यक्ति आगे बढ़कर राज्य की तरक्की की बात करता है तो सभी को उसके साथ खड़ा होना चाहिए।


खेसारी लाल यादव ने यह भी साफ किया कि उनका किसी राजनीतिक दल में शामिल होने का कोई
इरादा
नहीं है और वे केवल एक कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ जुड़े रहे हैं, अभी भी हैं और आगे भी उसी के साथ रहेंगे। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा जरूर है, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत और शुभकामना भेंट बताया।
Next Story