भारत

भोगेश्वर की मौत, था सबसे लंबे दांत वाला हाथी, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
13 Jun 2022 3:37 PM IST
भोगेश्वर की मौत, था सबसे लंबे दांत वाला हाथी, जानें पूरी जानकारी
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जानवरों से प्रेम करने वालो लोगों के लिए ये खबर अच्छी नहीं है. एशिया का सबसे लंबे दांतों वाला हाथी, भोगेश्वर अब नहीं रहा. कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के गुंद्रे रेंज में शनिवार को 60 साल का यह हाथी मृत पाया गया.

बताया जा रहा है कि इसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. काबिनी बैकवाटर में यह हाथी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हुआ करता था. भोगेश्वर को एशिया का सबसे लंबे दांतों वाला हाथी माना जाता था.
इसे मिस्टर काबिनी भी कहा जाता था. माना जा रहा है कि हाथी की मौत तीन-चार दिन पहले हुई है. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भोगेश्वर के दांत 2.54 मीटर और 2.34 मीटर लंबे थे.
जब इस हाथी की मौत के बारे में खबर सोशल मीडिया पर आई तो, लोगों ने अपने-अपने तरीके से भोगेश्वर को श्रद्धांजलि दी. लोगों का कहना था कि इस हाथी का दिखना शुभ माना जाता था. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी हाथी को याद करते हुए ट्वीट किया.
कहा जाता है कि हाथी की औसत उम्र 65 साल तक होती है. जंगल में रहने वाले हाथी करीब 60 साल तक जीवित रह सकते हैं, जबकि पाले गए हाथियों की उम्र 80 साल तक हो सकती है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story