भारत

भीमा कोरेगांव केस: सुप्रीम कोर्ट से वरवरा राव को मिली जमानत, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
10 Aug 2022 12:40 PM IST
भीमा कोरेगांव केस: सुप्रीम कोर्ट से वरवरा राव को मिली जमानत, जानें पूरा मामला
x

ANI | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के चर्चित भीमा कोरेगांव एल्गार परिषद केस में जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता और कवि वरवरा राव को बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगांव केस में बंद वरवरा राव को जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने हेल्थ ग्राउंड पर वरवरा राव को जमानत दे दी है. साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि वे किसी भी गवाह के संपर्क में नहीं आएंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही ये भी कहा है कि वरवरा राव संबंधित ट्रायल कोर्ट के क्षेत्र से बगैर कोर्ट की अनुमति के कहीं बाहर नहीं जाएंगे और अपनी रिहाई का दुरुपयोग नहीं करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने वरवरा राव को जमानत देते हुए कहा कि वे अपनी पसंद से अपना उपचार कराने के हकदार होंगे. कोर्ट ने ये भी साफ किया कि जमानत पूरी तरह से मेडिकल ग्राउंड पर दी गई है और इसका इस मामले में अन्य आरोपियों को प्रभावित नहीं करेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story