
x
व्यक्ति की मौके पर ही मौत
Jhansi झांसी: ग्वालियर जा रही एक यात्री बस रविवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के नीचे आई मोटरसाइकिल का पेट्रोल टैंक फटने से अचानक बस में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि बस आग के गोले में तब्दील हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा अचानक तब हुआ जब बस के नीचे एक मोटरसाइकिल आ गई। टक्कर लगते ही बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और चिंगारी से बस में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही सेकंड में बस की पूरी बॉडी जलने लगी। हादसे में झुलसे दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह बस भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा किराए पर ली गई थी, जो दतिया में एक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है, वहीं पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या अचानक सामने आई बाइक के कारण यह टक्कर हुई।
Tagsदतिया बस हादसामध्य प्रदेश सड़क दुर्घटनाझांसी-ग्वालियर बसभीम आर्मी कार्यकर्ताबस में आगयात्री की मौतझुलसे यात्रीदमकल विभागपुलिस जांचहाईवे जामसड़क सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





