भारत

भवानीपुर उपचुनावः तीसरे राउंड की काउंटिंग खत्म, ममता बनर्जी बड़ी जीत की ओर

jantaserishta.com
3 Oct 2021 10:31 AM IST
भवानीपुर उपचुनावः तीसरे राउंड की काउंटिंग खत्म, ममता बनर्जी बड़ी जीत की ओर
x

नई दिल्ली: भवानीपुर सीट में तीसरे राउंड की वोटिंग के बाद सीएम ममता बनर्जी ने तगड़ी बढ़त बना ली है. सीएम ममता अब 4600 वोटों से बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल से आगे चल रही हैं. दूसरे राउंड की काउंटिंग में ममता बनर्जी को 5333 वोट मिले, जबकि प्रियंका को 2956 वोट हासिल हुए. मात्र 132 वोट लेकर लेफ्ट तीसरे स्थान पर रहा है. इसी के साथ ही टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. ममता बनर्जी के आवास पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता जमा हो रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के हाईप्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. इस सीट पर टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी मैदान में हैं. वहीं, बीजेपी की ओर से प्रियंका टिबरेवाल ममता को टक्कर दे रही हैं. ममता के लिए ये चुनाव जीतना काफी अहम है, CM बने रहने के लिए उनके लिए ये चुनाव जीतना जरूरी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story