भारत

रंग-गुलाल से महाकालेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती, वीडियो

Nilmani Pal
25 March 2024 1:32 AM GMT
रंग-गुलाल से महाकालेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती, वीडियो
x
वीडियो

उज्जैन। होली के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई। बता दें कि कल रविवार शाम को भी भगवान महाकाल की संध्या आरती की गई। इस दौरान हर कोई भगवान महाकाल की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर परिसर में ही होलिका दहन किया गया।

इससे पहले पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा और अन्य पंडे-पुजारियों ने होलिका का विधि-विधान से पूजन किया। फिर होलिका की परिक्रमा की गई। होलिका दहन के बाद मंदिर परिसर में ही भजन संध्या का आयोजन हुआ। पंडे-पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ ही गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा की। 26 मार्च से महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरती का समय भी बदल जाएगा।

Next Story