भारत

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई भस्म आरती

Nilmani Pal
23 Aug 2023 1:18 AM GMT
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई भस्म आरती
x
देखिए वीडियो

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 आज लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही अमेरिका के वर्जीनिया के एक मंदिर में हवन किया जा रहा है। इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। साई ए. शर्मा ने बताया, "आज हम चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन कर रहे हैं। हम लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी से प्रार्थना कर रहे हैं। हम 'महागणपति हवन' भी कर रहे हैं। लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी के आशीर्वाद से यह मिशन सफल होगा।"

बता दें कि Chandrayaan-3 आज यानी 23 अगस्त 2023 की शाम को साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच चांद पर कदम रखेगा. लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव के पास होगी. इसरो ने जो लॉन्गीट्यूड और लैटीट्यूड बताया है वो मैनिंजस क्रेटर की ओर इशारा करता है. इसलिए शायद उसके आसपास ही लैंडिंग हो. पहले जो चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में 40 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा था. अब वह लैंडिंग कछुए की गति से भी कम स्पीड में करेगा.

औसत कछुए 4 से 5 मीटर प्रति सेकेंड की गति से तैरते हैं. 1 से 2 मीटर प्रति सेकेंड की स्पीड से जमीन पर चलते हैं. कछुए के नए बच्चे तो 30 घंटे में 40 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हैं. मादा कछुए अपने बच्चों या नर कछुओं से ज्यादा स्पीड में तैरती या चलती है. ताकि वह अपने बच्चों को शिकारियों से बचा सके. खैर... चंद्रयान-3 की लैंडिंग 1 से 2 मीटर प्रति सेकेंड की गति से होगी.


Next Story