भारत

भरतपुर सड़क हादसा: जेपी नड्डा ने राजस्थान भाजपा प्रमुख से की बात, मदद करने का दिया निर्देश

jantaserishta.com
13 Sept 2023 11:16 AM IST
भरतपुर सड़क हादसा: जेपी नड्डा ने राजस्थान भाजपा प्रमुख से की बात, मदद करने का दिया निर्देश
x
नई दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर में हुए सड़क हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने के समाचार पर दुख जताते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी से घटना और राहत कार्यों की जानकारी ली।
इसके साथ ही नड्डा ने भरतपुर के स्थानीय सांसद और जिला भाजपा टीम को तत्काल मौके पर जाकर हर संभव मदद देने का निर्देश भी दिया है। नड्डा ने इस सड़क हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए एक्स ( पहले ट्विटर ) पर कहा, "राजस्थान के भरतपुर में हुए सड़क हादसे में कई श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हताहत लोगों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"
नड्डा ने आगे बताया कि "मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अति शीघ्र मदद उपलब्ध कराने की अपील करता हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story