भारत

भारत जोड़ो यात्रा: कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को करेंगी यात्रा

Nilmani Pal
4 Oct 2022 6:53 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा: कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को करेंगी यात्रा
x

पप्पू फरिश्ता

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ एवं jantaserishta.com पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

नई दिल्ली । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से शुरू होने के बाद केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही कांग्रेस की ये यात्रा सोमवार को कर्नाटक के मैसूर पहुंची। राहुल गांधी ने सोमवार को मैसूर में मंदिर, मस्जिद और एक चर्चा में प्रार्थना की। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर सर्वधर्म समभाव और सर्वधर्म सद्भाव का संदेश भी दिया। राहुल गांधी ने लिखा, सर्वधर्म समभाव, सर्वधर्म सद्भाव। भारत के शांतिपूर्ण व प्रगतिशील भविष्य की नींव है।

राहुल गांधी ने मैसूर में श्री चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं मंदिर में मौजूद तमाम लोगों ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उसने मुलाकात की। इससे पहले राहुल गांधी मैसूर में मस्जिद ए आजम पहुंचे। उन्होंने यहां सेंट फिलोमेना चर्च में भी प्रार्थना की। राहुल गांधी मैसूर में सुत्तूर मठ पहुंचे। यहां उन्होंने संत श्री शिवरात्रि देसी केंद्र स्वामीजी का आशीर्वाद भी लिया। कर्नाटक में तमाम कन्नड़ संगठन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के विरोध में उथर आए हैं। इतना ही नहीं इन संगठनों ने कांग्रेस को कन्नड़ झंडे के साथ राहुल गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। इतना ही नहीं संगठनों ने कन्नड़ झंडों में राहुल गांधी की तस्वीर लगाने पर माफी मांगने के लिए कहा है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर कर्नाटक में कन्नड़ झंडों में राहुल गांधी की फोटो लगाकर इनका इस्तेमाल किया है। इसे लेकर कन्नड़ संगठनों ने नाराजगी जताई है।

सोनिया-राहुल 6 को करेंगे यात्रा, आज और कल आराम

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक पहुंचीं। सोनिया सोमवार को कर्नाटक के मैसूरु पहुंच गईं हैं। वह आगामी छह अक्टूबर को 'भारत जोड़ो यात्राÓ में शामिल होकर अपने बेटे राहुल गांधी के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। सोनिया के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी मैसूर पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि प्रियंका अब शुक्रवार को यात्रा में शामिल होंगी जब यह यात्रा नागमंगला मांड्या जिले से होकर गुजरेगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण चार और पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर छह अक्टूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी। कांग्रेस की यात्रा मंगलवार और बुधवार को दो दिन का ब्रेक लेगी। इस दौरान सोनिया और राहुल के कोडागु जिले के एक रिसॉर्ट में रुकने की उम्मीद है। ऐसी भी अटकलें हैं कि राहुल प्रसिद्ध दशहरा जंबू सावरी को देखने के लिए बुधवार को मैसूरु में होंगे। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्राÓ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। शिवकुमार ने कहा कि राज्य में दशहरा और नवरात्रि उत्सव की पृष्ठभूमि में सिद्धारमैया द्वारा किए गए अनुरोध के अनुसार राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान दो दिन का ब्रेक लिया है। शिवकुमार ने कहा कि हमने मैसूर में सोनिया गांधी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। अगर मदिकेरी में मौसम की स्थिति अच्छी रही तो वह उस जगह का दौरा करेंगी।

नहीं तो वह मैसूर में ही यात्रा में शामिल होंगी। भारत जोड़ो यात्रा की बीजेपी द्वारा आलोचना के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने रविवार को भारी बारिश के बीच भी अपना भाषण नहीं रोका। उन्होंने कहा कि चाहे चिलचिलाती धूप हो या कड़ाके की ठंड, हम देश की अखंडता के लिए पदयात्रा जारी रखेंगे।

इस बीच, राहुल गांधी के नेतृत्व में कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा जारी है। यात्रा के दौरान सोमवार को राहुल गांधी मैसूर में देवी चामुंडेश्वरी मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। यह पदयात्रा मांड्या जिले के पांडवपुरा कस्बे में केएसआरटीसी बस स्टेशन पर समाप्त होगी।

भारत जोड़ो यात्रा का हुआ असर, अब मस्जिद में जाने लगे भागवत: दिग्विजय

कांग्रेस का नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। राजस्थान में भी कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस में अध्यक्ष चुनाव और राजस्थान के संकट के बीच पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विरोधी पार्टियां हमलावर हैं तो वहीं कांग्रेस भी अब फ्रंट फुट पर आ गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का क्या असर हुआ? इसे लेकर विरोधी पार्टियों के सवाल का अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियां गिनाई हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना भी साधा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का असर ये हुआ कि रामदेव भी नेहरू गांधी परिवार की प्रशंसा करने लगे। उन्होंने अपने ट्वीट में संघ को भी निशाने पर लिया। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ये असर हुआ कि मोहन भागवत मस्जिद और मदरसे में जाने लगे। उन्होंने महंगाई और अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई को लेकर भी संघ को घेरा। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर है कि क्रस्स् के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले को भी देश में बढ़ती गरीबी, अमीर और गरीब के बीच की बढ़ती खाई और बेरोजगारी की चिंता सताने लगी। दिग्विजय सिंह का ट्वीट ऐसे समय में आया है जब हाल ही में दत्तात्रेय होसबाले ने बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई थी। गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों दिल्ली की एक मस्जिद का दौरा किया था। मोहन भागवत ने मदरसे में जाकर भी शिक्षा ले रहे बच्चों से बात की थी। ये पहला अवसर था जब मोहन भागवत किसी मस्जिद या मदरसे में पहुंचे थे। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर की पद यात्रा पर निकले हैं।

Next Story