भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की मौत, परिजनों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया फोन

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के खम्मम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साई गणेश की मौत के बाद उनके परिजनों से बात की है. साई गणेश के परिवार के साथ टेलीफोन पर बातचीत में अमित शाह ने संवेदना व्यक्त की और न्याय का आश्वासन दिया. बता दें कि तेलंगाना के खम्मम शहर में दो दिन पहले कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. भाजपा ने कार्यकर्ता द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के पीछे पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





