भारत

'भारत माता की जय' , भाजपा से निलंबन के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखीं नूपुर शर्मा

jantaserishta.com
25 Sept 2023 1:17 PM IST
भारत माता की जय , भाजपा से निलंबन के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखीं नूपुर शर्मा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पैगंबर विवाद के बाद से अंडरग्राउंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नूपुर शर्मा पहली बार सामने आई हैं। वह फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को प्रमोट करने के लिए आयोजित एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। नूपुर एक साल से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं। यहां तक कि पिछले साल जून के बाद से वह सोशल मीडिया से भी गायब हो गईं थीं।
नूपुर शर्मा फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और स्टारकास्ट के साथ मौजूद थीं। नूपुर ने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा, 'मुझे आप लोगों को धन्यवाद कहना है। आप लोगों की वजह से हम भारतीय आज भी जिंदा हैं। आपको हृदय की गहराइयों से आभार। आपका (विवेक अग्निहोत्री) का आभार कि आपने मुझे आमंत्रित किया। एक ही चीज कहूंगी- भारत माता की जय, और इंडिया, भारत कैन डू इट।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story