भारत

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगा ज्यादा समय

jantaserishta.com
2 Dec 2022 2:35 PM IST
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगा ज्यादा समय
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब उत्तर प्रदेश में अधिक समय बिताएगी। यात्रा के जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है। हरियाणा में जाने से पहले यात्रा गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से गुजरेगी।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, "यात्रा में नए साल में ब्रेक लग सकता है और जनवरी के पहले सप्ताह में ही राज्य में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव (यूपी प्रभारी) प्रियंका गांधी वाड्रा, आने वाले हफ्तों में अपने भाई के साथ यूपी का भी दौरा कर सकती हैं।"
कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार, लगभग 10,000 लोग यूपी की यात्रा में भाग लेंगे।
कन्याकुमारी से कश्मीर तक की लगभग 3,570 किलोमीटर की यात्रा पर राहुल गांधी के साथ यूपी कांग्रेस के नेताओं का भी एक दल है। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी में शुरू हुई थी।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "हम यात्रा के लिए एक नया मार्ग तैयार करने और प्रस्तावित करने के लिए नियमित रूप से बैठकें कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के लिए मार्ग को मंजूरी मिल जाएगी।"
कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान कुछ प्रमुख किसान नेताओं को राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा का कार्यक्रम केवल दो दिनों के लिए था और हरियाणा में प्रवेश करने से पहले बुलंदशहर जाना था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story