भारत

भारत जोड़ो यात्रा: अल्लादुर्ग से आज की पदयात्रा शुरू

Nilmani Pal
6 Nov 2022 1:38 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा: अल्लादुर्ग से आज की पदयात्रा शुरू
x

पप्पू फरिश्ता

तेलंगाना। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेता और कार्यकर्ताओं के साथ अल्लादुर्ग से पदयात्रा शुरू की.


बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने मध्य प्रदेश में दाखिल होने जा रही है जो करीब 13 दिनों तक मध्य प्रदेश में चलेगी. अब इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मदद मांगी है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से दाखिल होने के बाद भारत जोड़ो यात्रा खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा होते हुए 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी तेलंगाना में है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना में यात्रा के दौरान पारंपरिक बोनालु त्योहार में हिस्सा लिया था. इस दौरान राहुल गांधी ने त्योहार की एक प्रथा में हिस्सा लेते हुए खुद को कोड़े भी मारे थे. इसका भी वीडियो सामने आया था.

Next Story