भारत

भारत जोड़ो यात्रा: आज आराम का दिन

Nilmani Pal
4 Nov 2022 2:02 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा: आज आराम का दिन
x

पप्पू फरिश्ता

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ एवं jantaserishta.com पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

तेलंगाना। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना राज्य में है. आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पदयात्रा पर निकले नेता-कार्यकर्ता आराम करेंगे। बता दें कि कल रुद्रराम में राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। वहीं इस यात्रा में नौसेना के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल रामदास व उनकी पत्नी ललिता रामदास भी शामिल हुईं।

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा में स्प्रिटिंग, पुश-अप्स करना, एक टैंक पर चढ़ना, बच्चों को अपने कंधों पर ले जाना, रोजाना 25 किमी पैदल चलना, उनकी फिटनेस सुर्खियों में रही है। बच्चे के साथ राहुल गांधी का क्रिकेट खेलना और सड़क पर दौड़ लगाना सभी को चौंका देता है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आंध्र, तेलंगाना और दक्षिणी ओडिशा के आदिवासी लोगों के पारंपरिक लोक नृत्य 'धीमसा' का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ शामिल हुए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान 2 नवंबर को हैदराबाद के पटनचेरुवु में एक बच्चे के साथ क्रिकेट खेला। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को पीछे की सीट से गाड़ी चलाना या अपने अधिकार का दावा करना पसंद नहीं है और उनका सबसे बड़ा मूल्य कांग्रेस के लिए एक वैचारिक कम्पास की भूमिका निभाना होगा। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को कवर कर लिया है। सभी राज्यों को कवर करने के बाद आखिरकार यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

Next Story