भारत

भारत जोड़ो यात्रा आज 72वां दिन, महात्मा गांधी के प्रपौत्र हुए शामिल

Nilmani Pal
18 Nov 2022 5:51 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा आज 72वां दिन, महात्मा गांधी के प्रपौत्र हुए शामिल
x

पप्पू फरिश्ता

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ एवं jantaserishta.com पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

महाराष्ट्र। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 72वां दिन है। जिसकी शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बालापुर से की है। आज महात्मा गांधी के प्रपौत्र और लेखक तुषार गांधी भी शामिल हुए. बता दें कि महात्मा गांधी ने 1933 में महाराष्ट्र के अकोला के एक गांव का दौरा किया था। उसके ठीक 89 साल बाद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वडेगांव पहुंचे। पत्रकारों के सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि 17 नवंबर की यात्रा की पूर्व योजना नहीं बनाई गई थी। यह एक संयोग था, जो उन्हें 89 साल बाद यहां ले आया। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं, गांधी जी एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने पूरे देश को दिशा दी, लेकिन मैं नहीं हूं। भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंची थी और राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में केवल महिलाएं ही पदयात्री होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। शाम साढ़े 6 बजे तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वापस रायपुर लौट आएंगे। कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत की थी। नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है और अकोला व बुलढाणा जिलों से गुजरने के बाद 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।

पार्टी के संचार एवं प्रचार विभाग के प्रभारी महासचिव रमेश ने अकोला जिले के वाडेगांव में संवाददाताओं से कहा, 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगी।उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों (भोजन पूर्व और मध्याह्न भोजन के बाद) में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी उस दिन पदयात्रा में शामिल होंगी।


Next Story