भारत
BIG BREAKING: रुकी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने कही ये बात
jantaserishta.com
27 Jan 2023 12:52 PM IST

x
कहा- यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है.
श्रीनगर (आईएएनएस)| कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी की सुरक्षा से समझौता किए जाने का आरोप लगाने के बाद कश्मीर घाटी में शुक्रवार को कुछ समय के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। केसी वेणुगोपाल द्वारा यात्रा में सुरक्षा चूक का आरोप लगाने के बाद भारत जोड़ो यात्रा अनंतनाग जिले के काजीगुंड शहर में रुक गयी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के आरोपों के बाद राहुल गांधी को एक कार में ले जाया गया।
कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है, क्योंकि यात्रा में सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। नेताओं ने कहा कि वे तब तक यात्रा शुरू नहीं करेंगे जब तक उन्हें और सुरक्षा मुहैया नहीं करायी जाती।
अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद यात्रा फिर से शुरू हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





