भारत

झालावाड़ के खेल संकुल से भारत जोड़ो यात्रा शुरू

Nilmani Pal
6 Dec 2022 1:55 AM GMT
झालावाड़ के खेल संकुल से भारत जोड़ो यात्रा शुरू
x

पप्पू फरिश्ता

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा आज झालावाड़ के खेल संकुल से निकली है, जो देवरी घाटा पहुंचेगी. जहां पर यात्री लंच करेंगे. इसके 3 किलोमीटर आगे कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के सुकेत से यात्रा शुरू होगी. 9 किलोमीटर से ज्यादा चलने के बाद हीरिया खेड़ी पहुंचेगी. यहां से भी 17 किलोमीटर आगे रात्रि विश्राम खेल मैदान मोरु कला में होगा।

वही नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मुश्किल नहीं है। 3700 किलोमीटर से ज्यादा हमारे मजदूर-किसान चलते हैं, वे ज्यादा मुश्किल काम करते हैं। अपना खून पसीना देश को देते हैं। सच्चे तपस्वी मजदूर और किसान हैं। केंद्र सरकार देश के तपस्वियों के हितों के खिलाफ काम करती है।

राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS के लोग जय श्रीराम बोलते हैं। सीता के बिना राम नहीं हो सकते। राम के बिना सीता माता नहीं हो सकतीं। अपने नारे से BJP-RSS ने सीता माता को क्यों निकाला? वे लोग जय सियाराम क्यों नहीं बोलते? RSS के लोगों को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा। उन्हें जय सियाराम कहने से क्या दिक्कत है। इन लोगों को भगवान राम से सीखना चाहिए। भगवान राम ने कभी नफरत करना नहीं सिखाया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है। कांग्रेस वर्ड पर हमें पेटेंट करवाना चाहिए था, यह गलती हमारी है। आज देखिए कितनी कांग्रेस खड़ी हो गई है देश में कांग्रेस नाम से। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस। कांग्रेस काे इससे नुकसान हुआ है।

Next Story