भारत

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई, सामने आया VIDEO

jantaserishta.com
17 Jan 2023 1:02 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई, सामने आया VIDEO
x
सुरक्षा घेरे को भेदा.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकल रहे हैं. पंजाब में उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं लेकिन इसके बाद भी मंगलवार को उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई है. दरअसल राहुल गांधी जब होशियारपुर के दसूहा में अपनी पदयात्रा कर रहे थे तब अचानक से एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास आ गया है. उसने राहुल गांधी के गले लगा लिया. हालांकि उनके आस-पास मौजूद लोगों और सुरक्षाबल के जवानों ने युवक को तुरंत दूर कर दिया. वहीं रास्ते में राहुल गांधी के टी-ब्रेक से पहले एक व्यक्ति उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच गया.
वहीं एसएसपी होशियारपुर को व्यक्ति की पहचान करने के निर्देश दिए हैं. वहीं उन्होंने यह पता लगाने के लिए कहा है कि क्या सुरक्षा में चूक हुई है या फिर वह भावुक या उत्साहित होकर उनके पास पहुंच गया था.
इस मामले में आईजी लॉ एंड ऑर्ड जीएस ढिल्लों ने कहा- मैं राहुल गांधी के साथ 100 किमी. चल चुका हूं. हमारे पास 300 सुरक्षाकर्मी में हैं. सुपर परफेक्ट जैसा तो कुछ नहीं होता. हम किसी को भी सुरक्षा घेरे में नहीं जाने देते. फिलहाल हम व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाए हैं. हमें नहीं पता कि वह अकेला था या किसी परिचित व्यक्ति के साथ वहां आया था, लेकिन हां वीडियो में ऐसा लगता है कि यह सुरक्षा में चूका का मामला है, लेकिन व्यक्ति पहचान होने के बाद ही हम यह बताने की स्थिति में होंगे कि यह सही मायने में सुरक्षा में सेंध थी या नहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story