भारत

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने मायासांद्रा से शुरू की पदयात्रा

Nilmani Pal
8 Oct 2022 1:43 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने मायासांद्रा से शुरू की पदयात्रा
x

पप्पू फरिश्ता

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ एवं jantaserishta.com पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

कर्नाटक। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है. आज राहुल गांधी ने मायासांद्रा से पदयात्रा शुरू की है.


बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के 30वें दिन दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश के परिवार समेत कई अन्य लोगों के साथ पदयात्रा की और कहा कि एक देश में 'दो भारत' स्वीकार नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी और अन्य 'भारत यात्रियों' ने रोज की तरह यात्रा के 30वें दिन भी 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश और बहन कविता लंकेश कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल गांधी से मिलीं और फिर इस यात्रा में कुछ दूर पैदल चलीं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यहां 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं थी और राहुल गांधी तथा अन्य 'भारत यात्रियों' के साथ पदयात्रा की थी। राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी दूरी तय करेंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा उसके लिए संजीवनी का काम करेगी।

Next Story